City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में तंबाकू के दुष्परिणामों पर सेमिनार आयोजित, छात्रों को दी गई जागरूकता

उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर स्कूलों में चला तंबाकू विरोधी अभियान

बोकारो: जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश एवं सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण के नेतृत्व में उत्क्रमित उच्च विद्यालय मधुनिया एवं उच्च विद्यालय बाधाडीह में तंबाकू के दुष्परिणामों पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।


बच्चों से संवाद के साथ दी गई जागरूकता

सेमिनार की अध्यक्षता संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों द्वारा की गई।
जिला परामर्शी मोहम्मद असलम ने दो-तरफा संवाद के माध्यम से बच्चों से तंबाकू के विषय में चर्चा की और इसके सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी।


तंबाकू से होने वाली बीमारियों पर विस्तृत चर्चा

जिला परामर्शी ने बताया कि तंबाकू सेवन से हो सकते हैं:

  • कैंसर (फेफड़े, मुंह, गला आदि)

  • बाल झड़ना, मोतियाबिंद

  • दांतों की सड़न

  • हृदय रोग

  • पेट का अल्सर

  • गैंग्रीन, अस्थमा व टीबी

  • विकृत शुक्राणु, उंगलियों का बदरंग होना


नशा मुक्ति केंद्र व हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी दी गई

उन्होंने बताया कि जो छात्र या व्यक्ति तंबाकू छोड़ना चाहते हैं, वे सदर अस्पताल, बोकारो के नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800–11–2356 पर कॉल कर परामर्शी सेवाएं भी प्राप्त की जा सकती हैं।


विद्यालय स्टाफ और छात्रों ने लिया संकल्प

सेमिनार में सोशल वर्कर छोटेलाल दास, स्कूल के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। बच्चों ने तंबाकू से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!