City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडरांची

रांची पुलिस ने 14 चक्का ट्रक से लाखों की अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी

रांची पुलिस ने 14 चक्का ट्रक से बरामद की अवैध विदेशी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

रांची: रांची पुलिस ने मंगलवार को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 14 चक्का ट्रक (UP63AT-6332) से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर की गई। ट्रक में प्लास्टिक के बोरों में रूई भरकर शराब को छिपाया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र के ग्राम असरो स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास एनएच-43 पर बैरिकेटिंग कर जांच अभियान चलाया। थोड़ी ही देर में संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा, जिसे रोककर जांच की गई।

ट्रक चालक अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन चौधरी (44 वर्ष) और खलासी जगदीश कुमार (19 वर्ष), दोनों बाड़मेर (राजस्थान) के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान चालक ने खुद बताया कि ट्रक में विदेशी शराब छुपाई गई है। जब ट्रक खोला गया, तो प्लास्टिक बोरे हटाने पर उसमें बड़ी मात्रा में McDowells ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिन पर “FOR SALE IN CHANDIGARH ONLY” लिखा हुआ था।

बरामद अवैध शराब का ब्यौरा:

  • McDowells No. 1 (180ml): 277 कार्टून × 48 = 13,296 बोतल

  • McDowells No. 1 (375ml): 305 कार्टून × 24 = 7,320 बोतल

  • McDowells No. 1 (750ml): 221 कार्टून × 12 = 2,652 बोतल

इसके अतिरिक्त पुलिस ने दो मोबाइल फोन, एक iPhone-11, एक सिल्वर रंग का राउटर और रूई से भरे 20 प्लास्टिक बोरे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने ट्रक, शराब और अन्य सामान को ज़ब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज मामला:

बेड़ो थाना कांड संख्या-72/2025, दिनांक-22.07.2025, के अंतर्गत धारा 274/275/292/338/336(3)/111/3 (5) भारतीय न्याय संहिता एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

  • अशोक राम, पुलिस उपाधीक्षक, बेड़ो

  • उत्तम कुमार उपाध्याय, पुलिस निरीक्षक, बेड़ो

  • देव प्रताप प्रधान, थाना प्रभारी, बेड़ो

  • नंदु पैरा, सहायक अवर निरीक्षक

  • अनिल टोप्पो, सहायक अवर निरीक्षक

  • बेड़ो थाना रिजर्व गार्ड टीम

रांची पुलिस की यह त्वरित और संगठित कार्रवाई राज्य में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!