City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

विधायक बोकारो श्वेता सिंह ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, लंबित विकास योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग

जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें : विधायक श्वेता सिंह

बोकारो: विधायक बोकारो श्वेता सिंह ने शनिवार को उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात कर जिले की महत्वपूर्ण और लंबित योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने हेतु एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कई विकास योजनाओं को जनता की आवश्यकताओं से सीधे जुड़ा हुआ बताया।

विधायक ने नया मोड़ बस स्टैंड के आधुनिकीकरण, महिला कॉलेज, इनडोर स्टेडियम, छात्रावास, कला भवन और पर्यटन केंद्र जैसी योजनाओं के लिए भूमि आवंटन को प्राथमिकता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बोकारो के युवाओं, महिलाओं और आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।

इसके अलावा, श्वेता सिंह ने एसएस कॉलेज चास के लिए सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से भवन निर्माण की पहल का भी सुझाव दिया। उन्होंने यह भी मांग की कि गैर-पंचायती क्षेत्रों को डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) के दायरे में लाया जाए ताकि इन इलाकों को भी खनिज राजस्व का लाभ मिल सके।

उपायुक्त अजय नाथ झा ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!