झारखंडरांची

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई को रांची आगमन, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में लेंगे भाग

अमित शाह का रांची दौरा, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में कई राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई की शाम करीब 6 बजे रांची पहुंचेंगे। वे 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (Eastern Zonal Council) की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेंगे और उसी दिन दोपहर में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बैठक को लेकर केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को औपचारिक सूचना भेज दी है।

बैठक में चार राज्यों के शीर्ष प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस उच्चस्तरीय बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

  • ओडिशा से मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी,

  • बिहार से वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी,

  • पश्चिम बंगाल से वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की उपस्थिति की पुष्टि हो चुकी है।

इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

बैठक में क्षेत्रीय समन्वय को बढ़ावा देने और राज्यों के आपसी तथा केंद्र-राज्य के बीच के विवादों को शांतिपूर्वक सुलझाने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें शामिल हैं:

  • पेंशन बंटवारा

  • नदी और डैम से जल वितरण

  • राज्य और केंद्र के बीच लंबित मामले

  • विकास से जुड़ी लंबित मांगें

30-35 अधिकारियों का केंद्रीय दल भी पहुंचेगा रांची

इस बैठक में भाग लेने के लिए केंद्र सरकार के लगभग 30-35 वरिष्ठ अधिकारी भी रांची पहुंचेंगे। उनके आवास की व्यवस्था रेडिशन ब्लू होटल में की गई है, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य प्रशासन की ओर से बैठक की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!