City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

बालिडीह थाना क्षेत्र में स्पंज आयरन चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

कंपनी मालिक की शिकायत पर बालीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, टुंडी बाजार से भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद

बोकारो: बालीडीह औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुंदरम स्टील कंपनी में बड़े पैमाने पर स्पंज आयरन की चोरी का मामला सामने आया है। कंपनी के मालिक श्री अनुराग सिंघानिया द्वारा 28 जून 2025 को दिए गए एक लिखित आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना में कांड संख्या 214/25, धारा 306/351 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त गोपाल भण्डारी और मुकेश रवानी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए चोरी की गई सामग्री के बारे में जानकारी दी। उनके निशानदेही पर पुलिस ने धनबाद के टुंडी बाजार से 13730 किलोग्राम स्पंज आयरन पिलेट्स बरामद किए। साथ ही इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी को भी टुंडी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

चोरी की गयी सामग्री व बरामदगी:

  1. NL01AB-4580 नंबर के ट्रेलर से 75 टन स्पंज आयरन में से केवल 67 टन दिखाकर चोरी।

  2. JH09AX-3629 ट्रेलर से 81 टन में से 72 टन दिखाकर चोरी।

  3. टुंडी बाजार स्थित कबाड़ी दुकान से 13730 किलो स्पंज आयरन पिलेट्स और ₹20,000 नकद।

  4. आरोपी गोपाल भण्डारी के जैनामोड़ स्थित किराए के मकान से ₹26,540 नकद।

  5. एक कंपनी का मोबाइल फोन और कांटा स्लीप भी जब्त।

अभियुक्तों के नाम-पते:

  1. गोपाल भण्डारी, उम्र 32, निवासी सोहनाद, थाना पूर्वी टुंडी, जिला धनबाद

  2. मुकेश गोराई, उम्र 26, निवासी चितमु, थाना कोटशिला, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल

  3. काशीनाथ रवानी उर्फ रोहित रवानी, निवासी टुंडी बाजार, थाना टुंडी, जिला धनबाद

गिरफ़्तारी व छापेमारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:

  • नवीन कुमार सिंह, पु.नि., थाना प्रभारी बालीडीह

  • वीरमणि कुमार, पु.अ.नि.

  • शशिकांत ठाकुर, पु.अ.नि.

  • जितेन्द्र कुमार यादव, पु.अ.नि.

  • संदीप कुमार, पु.अ.नि.

  • उमेश कुमार सिंह, आरक्षी

  • मरियानुस जोजो, आरक्षी

बालीडीह थाना की सतर्कता और तेज़ कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में सक्रिय चोरी की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिससे कंपनी को और बड़ा नुकसान होने से रोका जा सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!