City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमझारखंडधनबादवीडियो न्यूज़

धनबाद | BCCL कर्मी के बंद आवास में लाखों की चोरी, जेवरात और नगदी ले गए चोर

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बजरंग विहार कॉलोनी में BCCL कर्मी लखीन्द्र मांझी के बंद आवास में चोरी की घटना सामने आई है। गृहस्वामी के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ बीमार ससुर को देखने पोखरिया, टुंडी स्थित ससुराल गए थे।

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बजरंग विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बंद आवास को निशाना बनाते हुए नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पीड़ित गृहस्वामी और BCCL कर्मी लखीन्द्र मांझी ने बरवाअड्डा थाना में लिखित सूचना दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने सपरिवार बीमार ससुर को देखने पोखरिया, टुंडी स्थित ससुराल गए थे। इसी दौरान उनका आवास बंद था।

वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो आलमारी और बक्से में रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 7 हजार रुपये नगद के अलावा सोने का चेन, तीन जोड़ी कान की बाली, लॉकेट, अंगूठी और एक जोड़ी डायमंड रिंग गायब मिली।

घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरों तक पहुंचने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

User Rating: 4.45 ( 1 votes)

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!