झारखंडबोकारोवीडियो न्यूज़

बोकारो | सेक्टर-8 में 13 साल बाद हो रहे चुनाव पर विवाद, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे

बोकारो में स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज चुनाव में हंगामा, मतपेटी फेंकने के बाद रुकी प्रक्रिया

बोकारो के सेक्टर-8 स्थित स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा समाज के बीएड कॉलेज में चुनाव को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की निष्पक्षता पर समाज के ही सदस्यों ने सवाल उठाए। विरोध के दौरान मतपेटी को बाहर ले जाकर फेंक दिए जाने की बात सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद फिलहाल चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई।

चुनाव को संपन्न कराने के लिए तीन चुनाव पदाधिकारी बनाए गए हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अविनाश कुमार ने चुनाव पदाधिकारी प्रमोद सिंह पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उनका दावा है कि नियमों के विपरीत कुछ लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया गया और विरोध करने पर धमकी भी दी गई।

वहीं चुनाव पदाधिकारी राकेश राय ने चुनाव में पूरी निष्पक्षता बरतने का दावा किया। उनका कहना है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वही चुनाव का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक चुनाव नहीं है, इसलिए मतदान एजेंट रखने की आवश्यकता नहीं है।

बताया जा रहा है कि करीब 13 साल बाद समाज का चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव से पहले सदस्यता अभियान भी चला था। आरोप है कि सदस्यता लेने वाले करीब 500 लोगों को मतदान से वंचित किया गया।

फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में चुनाव रोक दिया गया है और दोनों पक्षों के दावे सामने आ रहे हैं।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!