City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडबोकारो

Bokaro News: चोरी की बाइक 3 दिन में बरामद, चतरोचट्टी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार |

चतरोचट्टी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घर से बरामद हुई चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक, आरोपी न्यायिक हिरासत में।

बोकारो | 30 जून 2026 : बोकारो जिले की चतरोचट्टी थाना पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। महज तीन दिनों के भीतर पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


चोरी की बाइक 3 दिन में बरामद, चतरोचट्टी पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2026 को चतरोचट्टी साप्ताहिक बाजार से लखन महतो की स्प्लेंडर प्लस (JH02BH-5364) मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 32/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

जांच के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की सीधावारा गांव में छापेमारी की। इस दौरान चोरी की बाइक आरोपी लालजी तुरी के घर से बरामद कर ली गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत

गिरफ्तार आरोपी लालजी तुरी (32 वर्ष) को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!