City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में SIR-2026 को लेकर वालंटियर्स का प्रशिक्षण, डीसी बोले- बीएलओ के फ्रेंड, फिलॉसफर और गाइड बनें

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की सफलता के लिए वालंटियर्स को मतदाताओं तक पहुंचने और बीएलओ का सहयोग करने के दिए निर्देश

बोकारो | 27 जून 2026

बोकारो में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को सफल बनाने के लिए वालंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि वालंटियर्स को बीएलओ के लिए फ्रेंड, फिलॉसफर और गाइड की भूमिका निभानी होगी, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता तक प्रपत्र पहुंच सके और कोई भी मतदाता सूची से वंचित न रहे।

SIR-2026 को लेकर वालंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित

डी.ए.वी. इस्पात पब्लिक स्कूल, सेक्टर-2सी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल संचालन में वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण अभियान की सफलता प्रशासन, बीएलओ, वालंटियर्स और आम नागरिकों के समन्वित प्रयासों पर निर्भर करती है।

बीएलओ के लिए फ्रेंड, फिलॉसफर एवं गाइड की भूमिका निभाएं

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समाज में फ्रेंड, फिलॉसफर और गाइड की भूमिका निभाते हैं। उसी भावना के साथ वालंटियर्स को भी कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि वालंटियर्स बीएलओ और मतदाताओं के बीच प्रभावी सेतु बनकर दोनों को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन और जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।

प्रत्येक मतदाता तक पहुंचे प्रपत्र

उपायुक्त ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान की पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में दर्ज प्रत्येक व्यक्ति तक उसका प्रपत्र पहुंचे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एक परिवार में जितने पात्र मतदाता हैं, सभी को अलग-अलग प्रपत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य है। सभी पात्र मतदाताओं तक प्रपत्र पहुंचना अभियान की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार होगा।

मतदाताओं से संवाद स्थापित करें

डीईओ सह डीसी ने वालंटियर्स से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समझाने तथा उनकी शंकाओं का समाधान करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि जागरूकता और प्रभावी संवाद के माध्यम से ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सकता है।

प्रशासन और आमजन के बीच सेतु बनेंगे वालंटियर्स

अपर समाहर्ता सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सुनील चंद्र ने कहा कि एसआईआर-2026 के दौरान वालंटियर्स प्रशासन और आम नागरिकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि वालंटियर्स को निर्वाचन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और प्रपत्रों की पूरी तकनीकी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे मतदाताओं का सही मार्गदर्शन कर सकें और कोई भी पात्र मतदाता जानकारी के अभाव में सूची से वंचित न रह जाए।

अधिकारियों ने दी तकनीकी जानकारी

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांढ़ा तथा सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) सह प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया, प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण, मतदाता सत्यापन, वालंटियर्स की जिम्मेदारियों तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया, जिससे वे अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!