झारखंडबोकारो

बीएसएल की 96 दुकानों के लिए 4 मई को लॉटरी, 1650 आवेदकों की किस्मत का होगा फैसला

बोकारो में विस्थापितों को दुकान आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में, 11 माह के लाइसेंस पर मिलेंगी दुकानें

📍 बोकारो | BSL अपडेट

बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) द्वारा विभिन्न सेक्टरों में नवनिर्मित और रिक्त 96 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। विस्थापितों को दुकान उपलब्ध कराने के लिए चल रही इस प्रक्रिया के तहत अब 4 मई को लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

नगर सेवा भवन स्थित नगर प्रशासन-एलआरए कार्यालय से 23 मार्च से 1 अप्रैल तक 1700 से अधिक आवेदन फॉर्म बेचे गए थे। इनमें से 1650 आवेदकों ने 2 से 6 अप्रैल के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने फॉर्म जमा किए हैं।

बीएसएल के महाप्रबंधक (एलएंडए विभाग) एके सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पात्र आवेदकों के बीच पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित लाभार्थियों को 11 माह की लाइसेंस अवधि के लिए दुकानें आवंटित की जाएंगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में लाइसेंस के नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस योजना से विस्थापितों को रोजगार का अवसर मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!