City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

चास नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

चास नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करने को लेकर समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

बोकारो: चास नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुदृढ़ करने को लेकर मंगलवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में गोपनीय कार्यालय कक्ष में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर नगर आयुक्त चास संजीव कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल एस.बी. तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को डेडिकेटेड बिजली आपूर्ति पर जोर

बैठक में चास वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) को डेडिकेटेड विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सब स्टेशन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन दुग्धा से 33 केवी लाइन खींचने के लिए रेलवे से एनओसी नहीं मिलने के कारण समस्या बनी हुई है।

उपायुक्त ने मौके पर ही पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा से फोन पर बात कर इस मुद्दे को उठाया। डीआरएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर रेलवे पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर एनओसी प्रक्रिया पूरी की जाए।

उन्होंने साफ कहा कि विजया दशमी तक हर हाल में चास डब्ल्यूटीपी को डेडिकेटेड विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

छूटे मोहल्लों और कॉलोनियों तक पाइपलाइन बिछाने का आदेश

उपायुक्त ने जुडको और अन्य कार्यरत एजेंसियों को निर्देश दिया कि अब तक जिन मोहल्लों और कॉलोनियों में पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है, वहां जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी क्षेत्र पेयजल सुविधा से वंचित नहीं रहना चाहिए।

नदी संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर सख्ती

बैठक में उपायुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि गरगा नदी में शहर का गंदा पानी सीधे न गिरे। उन्होंने कहा कि केवल फिल्टर और शोधन के बाद ही जल प्रवाह नदी में छोड़ा जाए। इसके साथ ही नदियों के किनारे पौधरोपण कर उन्हें सुंदर और स्वच्छ बनाने की दिशा में भी ठोस कार्रवाई का आदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!