झारखंडबोकारो

जलजमाव का संकट: चास की सिंगारी जोरिया की सफाई फिर अधूरी, मॉनसून से पहले बढ़ी चिंता

जलजमाव का संकट: चास की सिंगारी जोरिया की सफाई फिर अधूरी, मॉनसून से पहले बढ़ी चिंता

बोकारो :चास नगर निगम क्षेत्र में मॉनसून से पहले जलजमाव की समस्या फिर सिर उठाने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी सिंगारी जोरिया की सफाई अधूरी है, जो चास और चीराचास में बारिश के समय भारी जलभराव का मुख्य कारण बनती है।

नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई शुरू तो की गई है, लेकिन सिंगारी जोरिया की पूरी सफाई अब भी बड़ी चुनौती है। यह नाला चास की प्रमुख जलनिकासी लाइन है, लेकिन इसमें कचरा, अतिक्रमण और गंदगी भर गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, कुछ साल पहले सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई थी।

तारानगर, बाउरी मोहल्ला, कुंज विहार जैसी कॉलोनियों में हर बारिश में जोरिया का पानी घरों तक घुसता है। दो साल पहले तो कई अपार्टमेंट में पानी इतना भर गया था कि कारें तैरने लगी थीं।

नगर निगम के अपर आयुक्त संजीव कुमार ने कहा कि पूरी जोरिया की सफाई संभव नहीं, लेकिन जलभराव प्रभावित इलाकों को चिन्हित कर सफाई कराई जा रही है।

स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि सिंगारी जोरिया को गंदगी व अतिक्रमण से मुक्त कर पूर्ण सफाई की जाए, ताकि आने वाले मॉनसून में चास शहर डूबे नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
हिन्दी