झारखंडबोकारो

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में तिरंगे से रोशन हुआ बोकारो रेलवे स्टेशन

ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में तिरंगे से रोशन हुआ बोकारो रेलवे स्टेशन

बोकारो : ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान के सम्मान में बोकारो रेलवे स्टेशन गुरुवार रात से तिरंगे की रोशनी में जगमगा रहा है। भारतीय रेल द्वारा यह आयोजन वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से किया गया है।

रेलवे स्टेशन को तिरंगे के तीन रंगों – केसरी, सफेद और हरे – से सजाया गया है। साथ ही वीडियो वॉल्स पर देशभक्ति से भरपूर वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जो यात्रियों और आम जनता के मन में गर्व और प्रेरणा भर रहे हैं।

इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और यात्री स्टेशन पर उमड़ पड़े। लोगों ने कहा कि इस पहल ने न केवल भारतीय सेना के रणबांकुरों को सम्मानित किया है, बल्कि आम नागरिकों को भी ऑपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा से जोड़ा है।

बता दें, ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत पहलगाम में आतंकी हमले के बाद न्याय दिलाने की प्रतिज्ञा के साथ हुई थी। यह भारतीय सेना का ऐसा शौर्य अभियान है, जो आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा देता रहेगा।

रेलवे की यह पहल यह दर्शाती है कि देश का हर नागरिक सेना के साथ एकजुट है, और उनके बलिदान को सच्चे अर्थों में सम्मान दे रहा है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!