बोकारो : चास-बोकारो जैन समाज की महिलाओं ने मंगलवार को सावन महोत्सव मनाया। चास के जोधाडीह मोड़ में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज की दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने पूरे उत्साह के साथ इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हरे परिधान में सजी-संवरी महिलाओं ने सावन मास की अहमियत पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर सावन माह से संबंधित गीत-संगीत सहित अन्य कई मनोरंजक स्पर्धाएं भी हुईं। मौके पर सरोज छलानी, शशि बोथरा, पुष्पा भटेरा, सुमन चौरसिया, रेणु चौघड़िया, पूनम भाटिया, शशि भाटिया, उन्नति, हर्षा प्रिया, सुनीता कोठारी, प्रेम बैद, मृदुला बेंगानी, अलमा चौरड़िया, नीलम बैद आदि मौजूद रहीं।
City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।