झारखंडबोकारो

सीएम राम रूद्र उत्कृष्ट विद्यालय चास में 11वीं कक्षा का प्रवेश परीक्षा संपन्न

सीएम राम रूद्र उत्कृष्ट विद्यालय चास में 11वीं कक्षा का प्रवेश परीक्षा संपन्न

बोकारो: सीएम राम रूद्र उत्कृष्ट विद्यालय, चास में शनिवार को कक्षा 11 (सत्र 2025-27) के लिए प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के लिए आयोजित की गई थी। कुल 414 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें से 374 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा 161 सीटों के लिए ली गई।

परीक्षा को सुरक्षित, पारदर्शी और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा स्वयं विद्यालय परिसर में मौजूद रहे और सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ विद्यालय प्रबंधक एमपी सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार की देखरेख में परीक्षा प्रक्रिया संपन्न हुई।

विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने आए छात्रों ने भी व्यवस्था की सराहना की। परीक्षा केंद्र पर छात्रों की पहचान, बैठने की व्यवस्था, समय प्रबंधन और पर्यवेक्षण व्यवस्था पूरी तरह से अनुशासित रही।

इस परीक्षा का उद्देश्य जिले के मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान करना है। परिणाम जल्द ही विद्यालय की वेबसाइट और सूचना पटल पर जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!