झारखंडबोकारोरांची

पुलिस की दबिश देख दुम दबाकर निकला एक करोड़ का इनामी नक्सली, बंकर ध्वस्त; कई सामान बरामद

पुलिस की दबिश देख दुम दबाकर निकला एक करोड़ का इनामी नक्सली, बंकर ध्वस्त; कई सामान बरामद

बोकारो। जिले के बेरमो अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार को नक्सलियों की विरुद्ध सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। ललपनिया/जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र स्थित लुगू पहाड़ में पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश डाली गई। इसके तहत पुलिस ने उग्रवादियों के बंकर ध्वस्त कर दिए तथा मौके से कई सामान भी बरामद किए गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुलिस को लुगू पहाड़ एवं आसपास के इलाके में एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक (सीसीएम) तथा 25 लाख के इनामी नक्सली रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन एवं अन्य इनामी नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

पुलिस की दबिश देख दुम दबाकर निकला एक करोड़ का इनामी नक्सली, बंकर ध्वस्त; कई सामान बरामद

इसके आधार पर कोबरा बटालियन, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, जैप एवं जिला पुलिस बल की ओर से संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस क्रम में लुगू पहाड़ में नक्सली बंकर को नष्ट किया गया तथा मौके से नक्सलियों द्वारा रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली विभिन्न सामग्री, नक्सली पत्रिका, पोस्टर, खाद्य सामग्री, उनकी वर्दी एवं अन्य सामान बरामद किए गए।पुलिस की धमक देख नक्सलियों ने अपने कदम पीछे कर लिए। खबर भेजे जाने तक संयुक्त टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!