City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

विधवा की फरियाद सुनते ही एक्शन में आए डीसी, चंद मिनटों में मिला समाधान

‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम में 33 मामलों की सुनवाई, राशन कार्ड, खाद्यान्न और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए तत्काल निर्देश

बोकारो | 25 जुलाई 2026 : बोकारो में आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद)’ कार्यक्रम एक बार फिर आम लोगों की उम्मीदों का मंच बना। उपायुक्त अजय नाथ झा ने 33 मामलों की सुनवाई करते हुए कई समस्याओं का मौके पर समाधान कराया। सबसे भावुक मामला चास की विधवा जीरा देवी का रहा, जिनकी समस्या सुनते ही डीसी ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, तत्काल खाद्यान्न उपलब्ध कराने और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।


चंद मिनटों में समाधान, विधवा महिला को मिली राहत

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद)’ कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। खाद्य आपूर्ति, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि, पेंशन, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 33 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

जीरा देवी की समस्या सुनते ही सक्रिय हुए उपायुक्त

चास प्रखंड के तेलडीह निवासी जीरा देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद उनके राशन कार्ड में केवल दिवंगत पति का नाम दर्ज है, जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त अजय नाथ झा ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को तत्काल राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

राशन कार्ड बनने तक मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न

डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक राशन कार्ड अपडेट नहीं हो जाता, तब तक परिवार को आकस्मिक खाद्यान्न योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही जीरा देवी को सभी पात्र सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी आदेश दिया गया।

समयबद्ध समाधान पर प्रशासन का जोर

उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल शिकायतें सुनने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!