City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडरांची

विंडो सीट पर सफर करता लंगूर बना चर्चा का विषय, झारखंड में लोकल ट्रेन में चढ़ा ‘शांत यात्री’

झारखंड में लंगूर ने किया लोकल ट्रेन में सफर, विंडो सीट पर बैठ यात्रियों के साथ किया शांतिपूर्ण सफर

राँची/सिल्ली: झारखंड में एक दिलचस्प और अनोखा नजारा देखने को मिला जब एक लंगूर इंसानों की तरह लोकल ट्रेन में सफर करता नजर आया। यह मजेदार घटना सिल्ली रेलवे स्टेशन की है, जहां से खड़गपुर-राँची लोकल ट्रेन में एक लंगूर चढ़ गया और बाकायदा खिड़की वाली सीट पर बैठकर आम यात्रियों के साथ यात्रा की।

हैरत की बात यह रही कि लंगूर न तो किसी को डराया और न ही नुकसान पहुंचाया। बल्कि, वह एक जिम्मेदार सहयात्री की तरह शांति से सफर करता रहा। यात्रियों ने बताया कि जैसे ही ट्रेन सिल्ली स्टेशन से चली, लंगूर ने खुद खिड़की के पास की सीट चुनी और पूरे सफर में वहीं बैठा रहा।

जैसे ही ट्रेन राँची स्टेशन पहुंची, लंगूर ने बिना किसी अफरा-तफरी के ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म की ओर रुख कर लिया। इस पूरी घटना ने पहले तो यात्रियों को हैरान कर दिया, लेकिन बाद में सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।

इस अद्भुत दृश्य को ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “संडे ट्रैवलर”, “सफर का शौकीन” जैसे नाम भी दिए।

यह घटना न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, बल्कि यह दर्शाती है कि वन्यजीव भी कभी-कभी शहरी जीवन के साथ कैसे सहज हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!