City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

बालीडीह पुलिस ने चोरी हुई पिकअप वाहन को बिहार के आरा से बरामद किया

19 और 20 जुलाई की मध्य रात्रि को बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से एक पिकअप वाहन चोरी हो गया था। बालीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर कुर्मीडीह के रहने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चारों ने अपना अपराध कबूल किया और बताया कि उन्होंने वाहन को बिहार के आरा में छिपाया है।

पुलिस ने तुरंत आरा में छापेमारी की और मौके से पिकअप वैन बरामद कर ली। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार गोपाल साह और अजय गुप्ता का आपराधिक इतिहास रहा है।

मुख़्यलय डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया जाएगा।

वीडियो देखें

* बालीडीह पुलिस ने चोरी हुई पिकअप वाहन बरामद किया
* बालीडीह थाना क्षेत्र से चोरी हुई पिकअप
* पिकअप वाहन बिहार के आरा से बरामद
* चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया
* आरा में छापेमारी कर पिकअप वाहन बरामद किया गया

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!