क्राइमझारखंडबोकारो

विष्णु शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सोनोज सिंह को किया गिरफ्तार |

चास : भाजपा नेता मृत्युंजय शर्मा को जमीन की एवज में मृतक विष्णु शर्मा ने सनोज सिंह से दिलवाई थी 30 लाख रुपये। उसी पैसे के लेनदेन के कारण हुआ दोनों के बीच विवाद और विष्णु शर्मा कि सनोज ने गोली मारकर कर दी थी हत्या।

ये भी पढ़ें .. मंदिर की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर एस डी एम कार्यालय का घेराव

चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में 19 मई की शाम हुए विष्णु शर्मा हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी सनोज सिंह उर्फ किशोर सिंह को रांची चुटिया थाना पुलिस की सहयोग से रांची से गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने सनोज सिंह के द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे स्विफ्ट डिजायर कार को भी रांची से बरामद किया। वही सनोज सिंह की निशानदेही पर पुलिस में 9 जिंदा कारतूस और 6 खोखा को भी बरामद किया है।

पूरी खबर विडिओ मे देखें | 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=OXN7QOe-Jio[/embedyt]
पुलिस ने 9 जिंदा कारतूस और 6 खोखा को भी बरामद किया है।
पुलिस ने 9 जिंदा कारतूस और 6 खोखा को भी बरामद किया है।

पैसे के लेनदेन के कारण हुई थी हत्या | 

विष्णु शर्मा की हत्या जमीन को लेकर पैसे की लेनदेन के कारण हुई थी। इसका खुलासा भी चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने की है। पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने बताया कि चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले मृत्युंजय शर्मा को जमीन के एवज में विष्णु शर्मा के माध्यम से सनोज सिंह ने 30 लाख रुपया दी थी। जमीन नहीं देने पर सनोज सिंह अपने दिए पैसे कि जब मांग मृत्युंजय शर्मा से करने लगे ,तब वह पैसा देने में आनाकानी की तो इसका दबाव विष्णु शर्मा पर बनाया और इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था |

19 मई को राम मंदिर से अजीत सिंह और मनोज सिंह के साथ विष्णु शर्मा शिवपुरी कॉलोनी स्थित सनोज सिंह के घर पहुंचा ।उसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा। सनोज सिंह घर के अंदर जाकर सबसे पहले सीसीटीवी का कनेक्शन खोला। उसके बाद अपने राइफल से विष्णु शर्मा को गोली मार दी। उसके बाद अजीत और सनोज ने पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की और विष्णु शर्मा को मौत के घाट उतार दिया। भागने से पहले सोनू सिंह ने हथियार को घर के बाहर छुपाने का भी काम किया था। जिसे पुलिस अभी बरामद नहीं कर पाई है।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!