क्राइमबोकारो

घर बुलाकर मारी थी गोली, तीन साल बाद आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

शिवपुरी कॉलोनी में हुए चर्चित विष्णु शर्मा हत्याकांड में अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

Bokaro:16 May 2026

Bokaro: बोकारो व्यवहार न्यायालय ने करीब तीन साल पुराने चर्चित विष्णु शर्मा हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। एडीजे-1 दीपक बरनवाल की अदालत ने मुख्य आरोपित सनोज सिंह और उसके सहयोगी अजीत सिंह को हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा दी।


कैसे हुई थी विष्णु शर्मा की हत्या?

अपर लोक अभियोजक सर्वेश आनंद सिंह ने बताया कि 19 मई 2023 को चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी में फुदनीडीह निवासी विष्णु शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

आरोप के अनुसार, सनोज सिंह और अजीत सिंह ने विष्णु शर्मा को शाम करीब छह बजे अपने घर बुलाया था। वहां पहले से रची गई साजिश के तहत उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े :

Ranchi News Today: डोरंडा थाना पुलिस ने चोरी के जेवर खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह का किया खुलासा, लाखों के आभूषण बरामद


अदालत में 13 गवाहों की गवाही बनी अहम

अभियोजन पक्ष ने पेश किए मजबूत साक्ष्य

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में 13 गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपितों को दोषी माना।

अदालत ने हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाने के साथ-साथ धारा 201 के तहत साक्ष्य मिटाने के आरोप में सात वर्ष की सजा भी सुनाई।

इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत दोनों दोषियों को सात-सात वर्ष की अतिरिक्त सजा दी गई है।

यह भी पढ़े :

रात्रि गश्ती के दौरान एसपी ने जवानों की सतर्कता परखी, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के दिए निर्देश


परिजनों ने कहा — आखिरकार मिला इंसाफ

करीब तीन साल तक चले इस चर्चित हत्याकांड के फैसले के बाद मृतक के परिजनों ने अदालत के निर्णय पर संतोष जताया। परिजनों ने कहा कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार उन्हें इंसाफ मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!