City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

विधायक श्वेता सिंह का अस्पताल निरीक्षण, गंदगी और अव्यवस्था पर जताई नाराज़गी

अस्पताल में गंदगी और अव्यवस्था देख भड़कीं विधायक श्वेता सिंह, अधिकारियों को लगाई फटकार

बोकारो:अस्पताल निरीक्षण के दौरान परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्था देखकर विधायक श्वेता सिंह ने संबंधित अधिकारियों पर कड़ी नाराज़गी जताई। उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल परिसर की गंदगी पूरी तरह साफ होनी चाहिए।

विधायक ने कहा कि यह अस्पताल झारखंड सरकार का है और आम जनता की सेवा के लिए संचालित होता है। यदि यहां इस प्रकार की नरकीय स्थिति बनी रही तो लोगों को विभिन्न गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

जिम्मेदारी से काम करें सरकारी कर्मी

श्वेता सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि झारखंड सरकार से वेतन लेने वाले प्रत्येक सरकारी कर्मी की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। जनता की सेवा ही उनका पहला धर्म है। यदि कार्यों में लापरवाही की गई तो यह सीधे-सीधे जनहित के साथ अन्याय होगा।

फूड पॉइजनिंग पीड़ितों के इलाज का निर्देश

मांगो पंचायत की जनता में फूड पॉइजनिंग की समस्या को देखते हुए विधायक ने चिकित्सकों को उचित और तत्काल इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि स्वच्छता और व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता और मरीजों को सम्मानजनक व्यवहार मिलना कोई सुविधा नहीं बल्कि उनका अधिकार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!