City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में आजसू की आक्रोश रैली, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर न्यायिक जांच की मांग

जिलाध्यक्ष सचिन महतो के नेतृत्व में हवाई अड्डा से जिला मुख्यालय तक निकली रैली

बोकारो: जिले में विभिन्न विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को आजसू पार्टी ने बोकारो हवाई अड्डा से जिला मुख्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। जिलाध्यक्ष सचिन महतो के नेतृत्व में निकली इस रैली के बाद पार्टी ने उपायुक्त अजय नाथ झा को ज्ञापन सौंपते हुए कई गंभीर मामलों की न्यायिक जांच की मांग की।

सचिन महतो ने कहा कि समय-समय पर समाचार पत्रों और जनमानस के माध्यम से गंभीर घोटाले सामने आते रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कदम उठाने में विफल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज होगा।

प्रमुख मुद्दे जिन पर उठी आवाज

आजसू ने ज्ञापन में कुल 11 प्रमुख मुद्दों को उठाया, जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • डीएमएफटी घोटाला : हाल की रिपोर्ट में लगभग 600 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा, अधिकारियों की संलिप्तता का आरोप।

  • भर्ती प्रक्रिया में धांधली : होमगार्ड और चौकीदार भर्ती पर सवाल।

  • छात्रवृत्ति लंबित : कल्याण विभाग की लगभग 11,000 छात्रवृत्ति फाइलें अटकी हुईं।

  • अबुआ आवास 2 योजना : 1,700 लाभुकों को जियो टैग होने के बावजूद आवास नहीं मिला।

  • जरीडीह प्रखंड अस्पताल : करोड़ों में बने अस्पताल भवन को ट्रस्ट को सौंपे जाने की जांच की मांग।

  • जियादा क्षेत्र की फैक्ट्रियां : प्रदूषण से प्रभावित स्थानीय आबादी की समस्या पर कार्रवाई।

  • रेलवे साइडिंग कोयला परिवहन : तय सीमा से अधिक ट्रकों द्वारा परिवहन की शिकायत।

  • ग्रामीण कार्य विभाग : एनएच-32 से हीरटांड तक अधूरी सड़क।

  • ईएसएल वेदांत दुर्घटना : कंपनी परिसर में कर्मी विष्णु रेड्डी की संदिग्ध मौत की जांच।

  • चास थाना क्षेत्र : अवैध लॉटरी संचालन का आरोप।

  • खाद्य आपूर्ति विभाग : 2 लाख से अधिक राशन कार्ड आवेदन लंबित।

सभा और ज्ञापन

रैली के समापन पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो ने सभा का संचालन किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अनिल झा ने दिया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपायुक्त अजय नाथ झा के साथ सभी 11 मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

उपस्थित नेता व कार्यकर्ता

केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, दुर्गा चरण महतो, सूरज महतो, महेंद्र चौधरी, फखरुद्दीन अली, संतोष महतो, नरेंद्र महतो, अमर लाल महतो, बंकू बिहारी सिंह, मिथलेश महतो, मनोज दास, कृष्णा महतो, रीना देवी, बासुदेव लहरी, मिलन महतो, रितिक रजक, जुबेर अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!