City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

टोटो की टक्कर से लोडिंग मजदूर की मौत, धनबाद-टाटा हाईवे घंटों रहा जाम

टोटो की टक्कर से लोडिंग मजदूर की मौत, धनबाद-टाटा हाईवे घंटों रहा जाम

बोकारो (झारखंड): चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़, चांदनकियारी रोड पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हुआ। मनसा मंदिर के पास एक टोटो (ई-रिक्शा) की टक्कर से एक लोडिंग मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार बाउरी (45) के रूप में हुई है, जो बाउरी मोहल्ला का निवासी था।

बताया जा रहा है कि रवि कुमार रोज की तरह अपने काम से लौट रहा था और पैदल ही घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टोटो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों और राहगीरों ने जोधाडीह मोड़ चांदनकियारी रोड के साथ-साथ धनबाद-टाटा हाईवे को भी जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक यातायात बाधित रहा।

सूचना पर चास पुलिस मौके पर पहुंची और टोटो चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और जाम हटवाने में जुट गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!