City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमझारखंडरांची

टाटीसिलवे स्टेशन पर आरपीएफ की कार्रवाई, 63 शराब की बोतल बरामद, तीन गिरफ्तार

रांची : रांची कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रेलवे सुरक्षा बल (RPF) लगातार सतर्कता और कड़ी निगरानी में ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इसी कड़ी में 25 अगस्त 2025 को पोस्ट कमांडर/RPF/रांची के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम ने तातीसिल्वे रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया।

संदिग्ध बैग से मिली शराब की खेप

जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-01, फुटओवरब्रिज के पास तीन व्यक्तियों को भारी-भरकम दो ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके बैग से 63 शराब की बोतलें (कुल मूल्य ₹32,700/-) बरामद हुईं।

गिरफ्तार आरोपी

आरपीएफ ने जिन तीन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • अंकित कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता- मेघनाथ बेड़िया, निवासी- सोनदा, थाना- भुरकुंडा, जिला- रामगढ़

  • सुजीत कुमार गोस्वामी, उम्र 24 वर्ष, पिता- योगेंद्र गोस्वामी, निवासी- पडरिया, थाना- गीदी, जिला- रामगढ़

  • राजकुमार बेड़िया, उम्र 26 वर्ष, पिता- लाका बेड़िया, निवासी- पडरिया, थाना- गीदी, जिला- रामगढ़

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ट्रेन संख्या 15027 एक्सप्रेस से बिहार जाकर शराब ऊँचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे।

जब्ती और आगे की कार्रवाई

बरामद शराब को मौके पर मौजूद गवाहों की उपस्थिति में फ्लाइंग टीम के एएसआई अनिल कुमार ने जब्त किया। इसके बाद तीनों आरोपियों को जब्त शराब सहित आरपीएफ पोस्ट रांची लाया गया और 26 अगस्त 2025 को आगे की कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग, रांची को सुपुर्द कर दिया गया।

अभियान में शामिल अधिकारी

इस अभियान में शामिल अधिकारी और स्टाफ थे –
आईपीएफ शिशुपाल कुमार, एसआई सूरज पांडेय, एसआई सोहन, एएसआई अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल आर.के. सिंह, डी. प्रसाद, कांस्टेबल वी.एल. मीणा और कांस्टेबल प्रदीप कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!