City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

NEET UG 2026: बोकारो में परीक्षा केंद्रों का फिर निरीक्षण, डीडीसी ने तैयारियों की समीक्षा की

3 मई की परीक्षा से पहले प्रशासन अलर्ट, निर्देशों के अनुपालन और सुविधाओं का लिया जायजा

रविवार 3 मई को आयोजित होने वाली NEET UG परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए बोकारो जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

इसी क्रम में शनिवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। यह निरीक्षण एक दिन पहले दिए गए निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने केंद्राधीक्षकों से सीसीटीवी व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, बिजली और बैठने की व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीडीसी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर परीक्षा के वरीय नोडल पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मो. सफीक आलम, जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) जगरनाथ लोहरा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!