City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडधनबाद

धनबाद के 54वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने किया पदभार ग्रहण

धनबाद के 54वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने किया पदभार ग्रहण

धनबाद: आदित्य रंजन ने मंगलवार को धनबाद के 54वें उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के रूप में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और भावपूर्ण विदाई दी।

जनकल्याण सर्वोपरि: नए उपायुक्त की प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद आदित्य रंजन ने कहा:

> “मेरी प्राथमिकता यह होगी कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। साथ ही, जिले की समस्याओं का ईमानदारी से समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।”

निवर्तमान उपायुक्त का संतोषजनक कार्यकाल

निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा:

> “धनबाद में कार्यकाल संतोषजनक रहा। लोकसभा और विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न हुए। मीडिया और जनता से प्राप्त समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई।”

प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

पदभार संभालने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!