City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडरांची

मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर 47 अज्ञात शवों का किया सामूहिक अंतिम संस्कार

मानवता का सजीव उदाहरण: मुक्ति संस्था ने किए 47 अज्ञात शवों का विधिपूर्वक अंतिम संस्कार

रांची : मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए रांची की मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 47 अज्ञात शवों का पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया।

संस्था के सदस्य रिम्स (RIMS) मोर्चरी गृह से शवों को लेकर जुमार नदी के किनारे पहुंचे। वहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने सभी अज्ञात मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर अंतिम अरदास का कार्य परमजीत सिंह टिंकू द्वारा संपन्न किया गया।

अब तक 2034 शवों का कर चुके हैं संस्कार

प्रवीण लोहिया ने जानकारी दी कि

“मुक्ति संस्था द्वारा अब तक 2034 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक किया जा चुका है। हमारा उद्देश्य है कि किसी भी मृत व्यक्ति को बिना सम्मान के विदा न किया जाए।”

सेवा में समर्पित रहे सदस्य

इस पुण्य कार्य में मुक्ति संस्था के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम हैं –
रवि अग्रवाल, उज्जवल जैन, आर. के. गांधी, हरीश नागपाल, संदीप कुमार, संजय सिंह, सुनील अग्रवाल, राहुल जायसवाल और विजय धानुका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!