City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

धनबाद के स्टील गेट पर ट्रैफिक सुधार की तैयारी, जाम से राहत के लिए बदलेगा सिस्टम

महापौर संजीव सिंह और अधिकारियों का निरीक्षण, स्टील गेट मोड़ का कट होगा बंद; नया ट्रैफिक प्लान ट्रायल पर

धनबाद में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार स्टील गेट पर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जाएगा।

शुक्रवार को महापौर संजीव सिंह, नगर निगम और ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नई ट्रैफिक योजना पर चर्चा की।

स्टील गेट इलाके में जाम की समस्या लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसी को लेकर महापौर संजीव सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार और ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टील गेट मोड़ और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक की स्थिति का गहन अध्ययन किया। महापौर ने बताया कि जाम की मुख्य वजह स्टील गेट मोड़ पर बना कट है, जिसे अब बंद किया जाएगा।

नई योजना के तहत वाहनों को आगे के मोड़ से यू-टर्न लेने की व्यवस्था की जाएगी, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आवागमन सुचारू रूप से चल सकेगा।

इसके अलावा सड़क किनारे लगे होर्डिंग और विज्ञापन बोर्ड को भी व्यवस्थित किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इनकी वजह से सड़क की चौड़ाई प्रभावित होती है, जिससे जाम की समस्या बढ़ जाती है।

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि स्टील गेट के लिए नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है, जिसे फिलहाल प्रयोग के तौर पर लागू किया जाएगा। यदि यह सफल रहता है, तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!