क्राइमझारखंडरांची

बोकारो में वारंटी अपराधी गिरफ्तार, हरला थाना पुलिस ने दबोचा

कई मामलों में वांछित था आरोपी, न्यायालय से जारी था गैरजमानती वारंट

बोकारो: बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेन्द्र वर्णवाल के रूप में हुई है, जो सेक्टर-9 राजेन्द्र मोड़ झोपड़ी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार दिनांक 17 मई 2026 को हरला थाना कांड संख्या 155/2025, दिनांक 03 अक्टूबर 2025, धारा 274/275/292 बीएनएस एवं 47A/47D झारखंड उत्पाद शुल्क अधिनियम 1915 के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैरजमानती वारंट जारी था।

यह भी पढ़े : बोकारो में चाय पी रहे युवक को मारी गोली, भूट्टू सिंह पर फायरिंग का आरोप

आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र वर्णवाल पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें शराब अधिनियम और अन्य आपराधिक धाराओं से जुड़े मामले शामिल हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास:

हरला थाना कांड संख्या 61/2024

हरला थाना कांड संख्या 92/2024

हरला थाना कांड संख्या 14/2026

हरला थाना कांड संख्या 25/2026

यह भी पढ़े : बोकारो स्टील प्लांट को मिली बड़ी सफलता, स्वदेशी शिपबिल्डिंग स्टील के लिए मिला Lloyd’s Register प्रमाणन

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

गिरफ्तारी अभियान में हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम, पुलिस पदाधिकारी उपेंद्र चौधरी एवं चौकीदार बिहारी महतो शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!