City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडरांची

रांची में मोटरसाइकिल चोरी का गिरोह गिरफ्तार, छह आरोपी पकड़े गए, कई वाहन जब्त

रांची में मोटरसाइकिल चोरी का गिरोह गिरफ्तार, छह आरोपी पकड़े गए, कई वाहन जब्त

रांची, 23 मई 2025: रांची जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय एक मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर रातू थाना पुलिस ने छापेमारी कर इस संगठित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है और कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना जियाउल अंसारी है, जो पहले भी जेल जा चुका है और जेल से छूटने के बाद दोबारा इस अपराध में लिप्त था। चोरी की मोटरसाइकिलों को गिरोह के सदस्य तेल टंकी और अन्य पार्ट्स बदलकर पहचान छिपा देते थे, जिससे पुलिस को गाड़ी की पहचान करने में दिक्कत हो।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सजीबुल अंसारी – ग्राम मनातू, थाना ठाकुरगांव

  2. इमरान अंसारी – ग्राम उमेडंडा, थाना बुढ़मू

  3. जियाउल अंसारी – ग्राम हुरहुरी, थाना रातू

  4. कलीम अंसारी – ग्राम उमेडंडा, थाना बुढ़मू

  5. मोबीन अंसारी उर्फ गुड्डू – ग्राम भेलवाटॉड़ उमेडंडा

  6. समीम अंसारी – ग्राम उमेडंडा, थाना बुढ़मू

बरामद वाहन:

  • स्प्लेंडर प्लस – 1, बजाज डिस्कवर – 2, हीरो पैशन प्लस – 1, पल्सर – 1, मॉडिफाइड पल्सर (डिस्कवर की टंकी लगी) – 3

अपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में धारा 307, 412, 414 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

छापेमारी दल का नेतृत्व राम नारायण सिंह, थाना प्रभारी रातू कर रहे थे। टीम में कुल 9 अधिकारी शामिल थे, जिनमें अवर निरीक्षक और सहायक पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!