City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

मुख्य सड़क पर जलजमाव से बोकारो में हाहाकार: बारिश ने खोली टाउन एडमिनिस्ट्रेशन की पोल

लगातार बारिश से सेक्टर-1 राम मंदिर के पास मुख्य सड़क बनी तालाब, लोगों में आक्रोश

बोकारो: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बोकारो स्टील टाउन एडमिनिस्ट्रेशन की तैयारियों की पूरी पोल खोलकर रख दी है। पहली बार शहर की मुख्य सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर-1 राम मंदिर के पास की सड़क पर जलजमाव इतना अधिक है कि बिना बारिश के भी राहगीर भीगने को मजबूर हैं। इस अप्रत्याशित स्थिति से स्थानीय लोग चकित हैं और नगर प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

निवासियों का कहना है कि बारिश तो हर साल होती है, लेकिन इस बार का नजारा डरावना है। बोकारो प्रबंधन द्वारा ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और उन्नयन पर ध्यान नहीं देने की वजह से यह हालात पैदा हुए हैं।

वहीं, कुछ लोग अब भी दावा कर रहे हैं कि शहर में अन्यत्र बेहतर काम हुआ है, लेकिन मुख्य सड़क पर जलजमाव पहली बार इस स्तर पर देखने को मिला है।

स्थानीय निवासी रवि सिंह ने कहा, “बोकारो स्टील की ओर से बसाया गया शहर ही अगर जलमग्न हो जाए तो इसकी मेंटेनेंस पर सवाल उठना लाजमी है।”

प्रशासनिक चुप्पी
अब तक बोकारो स्टील प्रबंधन या नगर प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि लोग सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर कर प्रशासन को घेर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!