City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

चास सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन का निधन, बोकारो पुलिस विभाग में शोक की लहर

चास सर्किल इंस्पेक्टर राजीव रंजन का निधन, बोकारो पुलिस विभाग में शोक की लहर

बोकारो: झारखंड पुलिस के 1994 बैच के अधिकारी और वर्तमान में चास सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित राजीव रंजन का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही बोकारो पुलिस बल में शोक की लहर दौड़ गई।

राजीव रंजन के पिता भागलपुर कॉलेज में प्रोफेसर थे, जबकि उनके भाई शशि रंजन वर्तमान में बिहार के दरभंगा जिले में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह 9:00 बजे उनका पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से सड़क मार्ग से जमशेदपुर ले जाया जाएगा।

राजीव रंजन की सेवा और अनुशासन के लिए उन्हें झारखंड पुलिस विभाग में विशेष सम्मान प्राप्त था। चास व बोकारो जिले में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों की सफलता पूर्वक जांच की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!