झारखंडबोकारो

झामुमो बोकारो महानगर समिति का ऐलान: नगर सेवा भवन के सामने प्रदर्शन, जनता दरबार लगाने की तैयारी

झामुमो आम जनता से जुड़ी समस्या को समाधान के लिए तत्पर है

बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर समिति ने शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर बोकारो इस्पात नगर सेवा भवन के सामने जोरदार प्रदर्शन करने का फैसला किया है। यह निर्णय रविवार को सेक्टर-5 स्थित ओशो आश्रम में आयोजित बैठक में लिया गया।

जनता की समस्याओं को लेकर मुखर होगा झामुमो

बैठक की अध्यक्षता बोकारो महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष रणधीर रजक ने की और संचालन कोषाध्यक्ष मिथुन मंडल ने किया।झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समाधान है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन का उद्देश्य शहर की खराब सड़कों, बिजली आपूर्ति की दिक्कत, जर्जर आवासीय क्वार्टर और लीजधारियों की समस्याओं को उजागर करना है।

बोकारो इस्पात प्रबंधन पर गंभीर आरोप

मंटू यादव ने बोकारो इस्पात प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि झामुमो अब नगर सेवा भवन में ही ‘जनता दरबार’ लगाएगा ताकि लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा हो सके।उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर पार्टी कार्यकर्ता नगर सेवा भवन में ताला लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

संगठन विस्तार पर जोर

बैठक में उन्होंने नवगठित वर्ग संगठनों के अध्यक्षों व सचिवों को 15 दिनों के भीतर संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही, वार्ड और ब्रांच कमेटियों के गठन पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से सभी सेक्टरों की समस्याओं से जुड़े आवेदन एकत्र करने को भी कहा गया, चाहे वे पुलिस स्टेशन, ब्लॉक या बीएसएल नगर सेवा भवन से संबंधित हों।

बैठक में मौजूद रहे

बैठक में मनोज हेंब्रम, चंदू सिंह मुंडा, नैयर जमाल, राकेश सिन्हा, अर्जुन महतो, सदानंद गोप, अशोक हेंब्रम, सोहन मुर्मू, समीर अंसारी, हसन शेख, डॉ. महेंद्र प्रसाद, उदय कुंभकार, प्रदीप कुमार, सुशील भगत, विल्सन कोनगरी, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, संतोष सिंह, धर्मवीर गुप्ता, नरेश महतो, पूरन महतो, धनेश तूरी, संजय कुमार, संतोष सोरेन, छोटू मांझी, अमन कुमार सिंह, राजमणि अग्निहोत्री, सीमा तिवारी, राहुल कुमार, विवेक राज, अभिषेक राज, चंदन साहनी, पवन तिर्की, अजय मुर्मू, मनोज कुमार, सद्दाम हवारी, चंदन पासवान, शैलेंद्र महतो, मदन हांसदा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!