झारखंडधनबादबोकारोरांची

बोकारो में SAIL का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

बोकारो में SAIL प्रबंधन का बड़ा फैसला 👇 चार अधिकारियों का किया गया स्थानांतरण। 👉 जानिए किसे मिली नई जिम्मेदारी 👉 क्या है पूरा प्रशासनिक बदलाव

बोकारो: सेल (SAIL) प्रबंधन ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में दक्षता और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, विनय कुमार सिंह, जो वर्तमान में GM (CED–SIGS) के पद पर कार्यरत थे, उन्हें अब GM (टाउन एडमिनिस्ट्रेशन) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

वहीं, धीरेंद्र कुमार, जो DGM (TA–L&E) में रहते हुए TA–Security का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उन्हें अब DGM (ECS) की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, चंद्रकांत सुमन को असिस्टेंट मैनेजर (M&HS) के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाएगा। साथ ही, नए पदस्थापन पर योगदान देने के बाद रिलीज आदेश की प्रति संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई जाएगी।

SAIL प्रबंधन के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!