झारखंडबोकारो

कोविड-19 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, आमजन से की सावधानी बरतने की अपील

कोविड-19 को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, आमजन से की सावधानी बरतने की अपील

बोकारो: जिले में कोविड-19 के नए वेरिएंट की आशंका को देखते हुए उपायुक्त  अजय नाथ झा ने शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ए.बी. प्रसाद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार, और जनसंपर्क विभाग के अधिकारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

🔍 स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

सिविल सर्जन डॉ. ए.बी. प्रसाद ने बताया कि जिले में अभी तक कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है, फिर भी विभाग अलर्ट मोड पर है और सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं।

उपायुक्त ने जिला वासियों से अपील की कि वे कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना, भीड़ से बचना, लक्षण होने पर जांच कराना आदि नियमों का पालन करें।


📢 सिविल सर्जन की अपील:

  • घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी ज़रूरी है

  • लक्षण होने पर कोविड टेस्ट कराएं, चिकित्सक से मिलें, कुछ भी न छिपाएं

  • किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें


📝 स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सामान्य कोविड परामर्श:

✅ भीड़ वाली जगह पर मास्क पहनें, विशेषकर अगर सर्दी-खांसी या बुखार हो
✅ हल्के लक्षण वालों को घर में आइसोलेट रहना चाहिए
✅ पर्याप्त पानी पिएं, तापमान और ऑक्सीजन लेवल की निगरानी करें
✅ डॉक्टर के निर्देश के बिना एंटीबायोटिक्स का सेवन न करें
✅ सांस लेने में दिक्कत, 93% से कम SpO2 या 5 दिनों से अधिक खांसी हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें
✅ वरिष्ठ नागरिक, हृदय/फेफड़ा/मधुमेह रोगी विशेष सावधानी बरतें

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!