क्राइमझारखंडरांची

रांची Crime News | गृहरक्षक पर चाकू से हमला कर स्कूटी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

CCTV और तकनीकी जांच से खुला मामला, फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे लूटी गई स्कूटी

रांची | 06 जून 2026

रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र में गृहरक्षक पर चाकू से हमला कर स्कूटी लूटने की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी, घटना में प्रयुक्त चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई को रांची पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़े : बोकारो में रैपिडो राइडर्स का प्रदर्शन

25 मई की रात करीब 2:30 बजे पंचवटी चौक के पास स्कूटी सवार गृहरक्षक गणेश राम पर दो अज्ञात अपराधियों ने हमला कर उनकी स्कूटी लूट ली थी। घटना के समय गणेश राम सादे कपड़ों में थे जबकि उनकी वर्दी स्कूटी की डिक्की में रखी हुई थी। वारदात के बाद अपराधियों ने उन्हें सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचनाओं के आधार पर संदिग्धों की पहचान की।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों सुखेदव गंझू और अभिषेक मुण्डा ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़े : हाईकोर्ट कंटेम्प्ट मामलों पर आईजी सख्त, बोले- छोटी चूक से डीजीपी से एसपी तक को देना पड़ा जवाब

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे स्कूटी

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लूटी गई स्कूटी को मॉडिफाई कर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।

बरामद हुए अहम सबूत

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़े : झारखंड टी20 लीग में उतरेगी कोयलांचल सुपर किंग्स, स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!