City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बुजुर्गों के सम्मान और सुविधाओं को लेकर प्रशासन संवेदनशील, डीसी-डीडीसी ने किया वृद्ध आश्रम का निरीक्षण

30 जून तक गुरुजी वाटिका के विकास कार्य पूरे करने का निर्देश, साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच पर जोर

चास/बोकारो :30 मई 2026

बोकारो जिला प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर जीवन के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए शनिवार को चास के सोलागीडीह स्थित बाबा बैद्यनाथ जन सेवा समिति वृद्ध आश्रम का निरीक्षण किया। उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का हालचाल जाना तथा उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

बुजुर्गों से मिले डीसी और डीडीसी

निरीक्षण के दौरान डीसी और डीडीसी ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बुजुर्गों की सुविधाओं, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान, उप मेयर पूजा कुमारी तथा संबंधित वार्ड पार्षद भी मौजूद रहे।

डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके सम्मान और बेहतर जीवन के लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

गुरुजी वाटिका को बुजुर्गों के लिए बनाया जाएगा फ्रेंडली

निरीक्षण के दौरान आश्रम परिसर स्थित गुरुजी वाटिका के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 जून 2026 तक सभी विकास कार्य पूर्ण कर लिए जाएं।

उन्होंने वाटिका में पाथवे निर्माण, पेवर्स ब्लॉक बिछाने, बैठने की बेहतर व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि बुजुर्ग सुरक्षित और आरामदायक वातावरण में समय व्यतीत कर सकें।

डीपीआर तैयार, जल्द शुरू होंगे विकास कार्य

अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने बताया कि गुरुजी वाटिका के विकास के लिए डीपीआर तैयार कर लिया गया है। संबंधित एजेंसी एक-दो दिनों में डीपीआर कार्यालय को सौंप देगी, जिसके बाद विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

बुजुर्गों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए डीसी ने निर्देश दिया कि अटल क्लीनिक के चिकित्सक प्रत्येक सप्ताह वृद्धाश्रम पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण करें।

साथ ही सिविल सर्जन को जिले के सभी वृद्धाश्रमों में नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने के लिए रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया गया। डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी जरूरी है।

फल और फूड पैकेट बांटकर बांटी खुशियां

निरीक्षण के दौरान डीसी, डीडीसी, मेयर, उप मेयर और अन्य अधिकारियों ने वृद्धजनों के बीच फल एवं फूड पैकेट वितरित किए। अधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और आत्मीय बातचीत की। प्रशासनिक अधिकारियों को अपने बीच पाकर वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुरुजी वाटिका में डीसी, डीडीसी, मेयर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण भी किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा गया कि हरियाली न केवल पर्यावरण को संतुलित रखती है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को भी शांत और सकारात्मक वातावरण प्रदान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!