City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

जी. क्रांति कुमार बने उत्तरी छोटानागपुर के 12वें आईजी, संगठित अपराध पर बोले सख्त कार्रवाई होगी

जी. क्रांति कुमार बने उत्तरी छोटानागपुर के 12वें आईजी, संगठित अपराध पर बोले सख्त कार्रवाई होगी

बोकारो: उत्तरी छोटानागपुर जोन को नया आईजी मिल गया है। जी. क्रांति कुमार ने सोमवार को सेक्टर 4 स्थित आईजी ऑफिस में निवर्तमान आईजी एस. माइकल राज से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। वे जोन के 12वें पुलिस महानिरीक्षक (IG) बने हैं।

पदभार संभालने के बाद नवपदस्थापित आईजी क्रांति कुमार ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने अब तक बेहतरीन कार्य किया है, और इस कार्य को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने यह भी साफ किया कि अब फोकस संगठित अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने पर होगा। इसके लिए सभी जिलों के एसपी के साथ विशेष रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में जोन के चार जिलों में एसपी का तबादला हुआ है, और सभी के साथ बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

बोकारो पहुंचने पर क्रांति कुमार को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिससे उनका भव्य स्वागत हुआ।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!