झारखंडबोकारो

बीएसएल अनाधीशासी कर्मचारी संघ का इस्पात सचिव को पत्र—सेल में बढ़ती दुर्घटनाओं पर शीर्ष अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग

सेल में बढ़ती दुर्घटनाओं पर बीएसएल कर्मचारी संघ का गंभीर आरोप

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) अनाधीशासी कर्मचारी संघ ने इस्पात सचिव को पत्र लिखते हुए सेल (SAIL) के विभिन्न संयंत्रों में लगातार बढ़ रही औद्योगिक दुर्घटनाओं पर शीर्ष स्तर पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।

संघ ने कहा है कि जनवरी 2025 से अब तक सेल की यूनिटों में 14 से अधिक ठेका श्रमिकों और नियमित कर्मचारियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

पत्र में मांग की गई है कि—

  • दुर्घटना उपरांत कर्मचारी की मौत का जिक्र सेल चेयरमैन से लेकर CGM तक सभी शीर्ष अधिकारियों की ACR (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) में दर्ज हो।

  • PRP (Performance Related Pay), प्रोमोशन और इन्क्रिमेंट को सुरक्षा प्रदर्शन से लिंक किया जाए।

संघ का आरोप है कि “दुर्घटनाओं को उचित सुरक्षा उपायों से रोका जा सकता था, परंतु सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी और लापरवाही के कारण मजदूरों की जान जा रही है।”


“दुनिया रक्तहीन इस्पात उत्पादन की ओर, सेल में खून से सना इस्पात बन रहा है” — यूनियन

संघ ने अपने बयान में कहा—

“दुनिया की इस्पात कंपनियाँ जहां ‘रक्तहीन स्टील उत्पादन’ को प्राथमिकता दे रही हैं, वहीं सेल की यूनिटों में खून से सना इस्पात उत्पादन हो रहा है।”

संघ ने लिखा कि SAIL में—

  • आम कर्मचारी और ठेका श्रमिक मर रहे हैं,

  • जबकि चेयरमैन, बोर्ड मेंबर, ED, CGM को वेतन, प्रमोशन, PRP और इन्क्रिमेंट मिलता जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस्पात मंत्रालय, DGFASLI, फैक्ट्री इंस्पेक्टर और राज्य स्तर के चीफ इंस्पेक्टर दुर्घटनाओं पर चुप्पी साधे तमाशा देखते रहे।


केवल 2025 में SAIL यूनिटों में 13 से अधिक मौतें — पूरी सूची

2025 में हुई प्रमुख औद्योगिक दुर्घटनाओं में मारे गए कर्मचारियों की सूची इस प्रकार है:

1. भिलाई स्टील प्लांट

📅 31–01–2025
▶ मृतक: ओम प्रकाश (ठेका कर्मचारी)

2. बोकारो स्टील प्लांट

📅 12–02–2025
▶ मृतक: मनोज कुमार (ठेका कर्मचारी)
📍 कोक ओवेन कोल टावर नं. 3

3. रामनगर कोलियरी

📅 16–02–2025
▶ मृतक: केदार पान (नियमित कर्मचारी)

4. गुआ माइंस

📅 22–06–2025
▶ मृतक: चरण कुमार महतो

5. राउरकेला स्टील प्लांट

📅 21–07–2025
▶ मृतक: अभिराम महतो (ठेका कर्मचारी)

6. बोकारो स्टील प्लांट

📅 14–08–2025
▶ मृतक: शिल जोगी शर्मा (ठेका कर्मचारी)

7. आईएसपी बर्नपुर

📅 27–08–2025
▶ मृतक: सुनील कुमार सिन्हा (ठेका कर्मचारी)

8. बोकारो स्टील प्लांट

📅 29–08–2025
▶ मृतक: बिनय कुमार (ठेका कर्मचारी)

9. सीएमओ दुर्गापुर

📅 25–09–2025
▶ मृतक: आकाश मंडल (ठेका कर्मचारी)

10. बोकारो स्टील प्लांट

📅 28–09–2025
▶ मृतक: ब्रजेश महथा, प्रवीन कुमार लाहरी (दोनों ठेका कर्मचारी)

11. चंद्रपुर फेरो अलॉय प्लांट

▶ एक स्थायी अपंगता का मामला दर्ज

12. भिलाई स्टील प्लांट

📅 15–11–2025
▶ मृतक: देवेंद्र चंद्राकर (43 वर्ष, ठेका कर्मचारी)

13. भिलाई स्टील प्लांट

📅 17–11–2025
▶ मृतक: हर्षवर्धन निषाद (ठेका कर्मचारी)


यूनियन का कड़ा बयान — “जवाबदेही तय नहीं हुई तो अदालत जाएंगे”

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस्पात मंत्रालय शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए कड़े कदम नहीं उठाता, तो यूनियन—
स्वतंत्र जांच की मांग सहित न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

संघ ने कहा—

“जब रिकॉर्ड उत्पादन का श्रेय चेयरमैन, डायरेक्टर, डीआई, ईडी और सीजीएम लेते हैं, तो मौतों की जिम्मेदारी भी इन्हीं की ACR और करियर प्रगति में दर्ज होनी चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!