City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
क्राइमहजारीबाग

हजारीबाग: साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार – भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, नकदी और वाहन जब्त

हजारीबाग: साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 गिरफ्तार – भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, नकदी और वाहन जब्त

हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पेशेवर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, बैंक खाता दस्तावेज, 11 मोबाइल फोन, 1.5 लाख रुपये नकद और दो चारपहिया वाहन जब्त किए गए।

📌 गुप्त सूचना पर बनी टीम, दो वाहनों को किया गया इंटरसेप्ट

दिनांक 16.11.2025 को सुबह लगभग 07 बजे पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की बिहार नंबर की कार से ग्राम डुमर के ग्रामीणों से धोखे से बैंक खाता और एटीएम कार्ड ले रहे हैं, जिसमें साइबर ठगी का पैसा आने वाला है।

सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए एएसपी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

टीम ने सरौनी खुर्द जंगल के पास

  • काला हुंडई ALCAZAR (BR02BG7005)

  • सफेद ब्रेज़ा (JH10DE5254)
    को संदिग्ध स्थिति में पाया और रोककर पूछताछ की।

📌 दो अपराधी से गिरफ्तार, 1.5 लाख नकद व 19 ATM कार्ड बरामद

ALCAZAR कार से दो युवक

  1. राजू वर्मा

  2. शिवा कुमार
    गिरफ्तार किए गए।

तलाशी में पुलिस ने पाया:

  • 19 ATM/डेबिट कार्ड

  • 11 स्मार्टफोन

  • 6 सिम कार्ड

  • ₹1,50,000 नकद (300 नोट × ₹500)

  • बैंक खाता दस्तावेज

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न ग्रामीणों को लालच देकर उनके बैंक एटीएम कार्ड लेते हैं। साइबर अपराधियों द्वारा भेजी गई राशि को एटीएम से निकालकर अपना हिस्सा रखकर बाकी रकम उन्हें सौंपते हैं।

📌 दो और साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरफ्तार दोनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आगे छापामारी कर नीचे के दो और पेशेवर साइबर अपराधियों को पकड़ा:

  1. मो. जाकिर अंसारी, 28 वर्ष, स. फुलझरिया, गिरिडीह

  2. तस्लीम अंसारी, 24 वर्ष, स. बसमी, देवघर

इनके कब्जे से ब्रेज़ा कार JH10DE-5254 बरामद की गई।

📌 FIR दर्ज – चारों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 192/25 दिनांक 17.11.2025 दर्ज किया गया है। चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


📌 गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम

  1. तस्लीम अंसारी, 24 वर्ष, पिता–शेर अली, ग्राम–बसमी, थाना–मार्गो मुंडा, जिला–देवघर

  2. राजू वर्मा, 36 वर्ष, पिता–शकर वर्मा, ग्राम–सिंदूर, थाना–कोरस, जिला–हजारीबाग

  3. शिवा कुमार, 36 वर्ष, पिता–कुलेश्वर महतो, ग्राम–हनुमान नगर, थाना–बड़ाबाजार OP, जिला–हजारीबाग

  4. मो. जाकिर अंसारी, 28 वर्ष, पिता–दाउद मियां, ग्राम–फुलझरिया, जिला–गिरिडीह


📌 बरामद सामान

  • 11 स्मार्टफोन

  • 6 अलग-अलग सिम

  • 19 एटीएम/डेबिट कार्ड

  • हुंडई Alcazar कार — BR02BG7005

  • ब्रेज़ा कार — JH10DE5254

  • ₹1,50,000 नकद (साइबर अपराध से संबंधित)


📌 छापामारी दल

  1. अमित आनंद, ASP सदर, हजारीबाग

  2. पु.नि. विद्यावती ओहदार, पुलिस निरीक्षक, चुरचू

  3. पु.अ.नि. रौशन बर्णवाल, थाना प्रभारी, मुफस्सिल

  4. पु.अ.नि. इकबाल हुसैन, थाना प्रभारी, दारू

  5. पु.अ.नि. सुजीत कुमार, साइबर थाना

  6. पु.अ.नि. दीपक कुमार, साइबर थाना

  7. तकनीकी शाखा, हजारीबाग

  8. सशस्त्र बल, मुफस्सिल थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!