City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
झारखंडबोकारो

करणी सेना का सामाजिक सरोकार: बोकारो के मंदिरों में लगाए जा रहे उजाले के लिए लाइट, नया मोड़ हनुमान मंदिर से हुई शुरुआत

🌟 सेवा परमोधर्मः – करणी सेना करेगी मंदिरों को रोशन

बोकारो: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना झारखंड प्रदेश ने बोकारो जिले के विभिन्न मंदिरों को रोशन करने की एक अनुकरणीय पहल की है। उन मंदिरों को चिन्हित किया गया है जहां रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं है। करणी सेना अब इन मंदिरों में भेपर लाइट, एलईडी बल्ब, ट्यूनिंग लाइट और हैलोजेन लाइट लगाने की व्यवस्था करेगी।

इस नेक कार्य की शुरुआत नया मोड़ स्थित हनुमान मंदिर से की गई, जहां दो हैलोजेन लाइट, एक दर्जन एलईडी बल्ब और ट्यूनिंग लाइट मंदिर के पुजारी की उपस्थिति में लगाए गए।

प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा,

“सेवा ही परम धर्म है और जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है। हमें अपने मंदिरों को स्वच्छ और उज्ज्वल बनाए रखना चाहिए।”

इस अभियान में झारखंड प्रदेश करणी सेना के कई पदाधिकारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव अखिलेश सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश युवा अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया।

उपस्थित प्रमुख सदस्य:

  • धर्मवीर सिंह (प्रदेश अध्यक्ष)

  • अखिलेश सिंह (महासचिव)

  • गोपाल सिंह (संगठन महामंत्री)

  • सुजीत कुमार सिंह (युवा अध्यक्ष)


✨ मंदिर सेवा अभियान: उजाले से जोड़ने का संकल्प

इस सेवा अभियान से यह संदेश स्पष्ट है कि धार्मिक स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और रोशन बनाए रखना हर श्रद्धालु का कर्तव्य है। करणी सेना की यह पहल न केवल धार्मिक भावना से जुड़ी है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में भी एक मजबूत कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!