झारखंडबोकारो

हरियाली के उत्सव में दिया पृथ्वी की हरियाली बनाए रखने का संदेश।

 हरियाली के उत्सव में दिया पृथ्वी की हरियाली बनाए रखने का संदेश

प्राकृतिक सौंदर्य एवं हरीतिमा के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले सावन माह के दौरान इन दिनों बोकारो, चास सहित आसपास के इलाके में सावन मिलन समारोहों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उन्नति फाउंडेशन की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

इसमें बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ी महिलाएं शामिल हुईं। सोलहों श्रृंगार कर हरी-हरी साड़ियां एवं हरे रंग के सभी परिधान पहने महिलाओं की एकजुटता रमणीक बनी रही।इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की मनोरंजक एवं खेलकूद सम्बन्धी स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया।

विडिओ देखें :

इसके सफल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं संस्था की अर्चना शर्मा ने कहा कि सावन महीने में जिस तरह प्रकृति में चारों तरफ हरियाली दिखती है, उसी तरह यह अवसर अपने जीवन में भी हरियाली लाने का है।

उन्होंने कहा कि हमारी पृथ्वी हरी-भरी बने रहे, इसके लिए हम सभी को संकल्पित होने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान एक पेड़ मां के नाम को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए अर्चना ने सभी लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाते हुए पृथ्वी की हरियाली को हमेशा बरकरार रखने का संदेश दिया।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!