City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
बोकारोराजनीति

बोकारो में हल्द्वानी घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, PM का पुतला दहन

बोकारो नया मोड़ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, PM का पुतला दहन

बोकारो: हल्द्वानी में हुई घटना को लेकर बोकारो में कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बोकारो के बिरसा चौक, नया मोड़ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जवाहर लाल महथा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हल्द्वानी घटना को लेकर कांग्रेस का विरोध

कांग्रेस नेताओं ने हल्द्वानी की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल महथा ने कहा कि इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिस साहस के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी, उससे भाजपा और संघ से जुड़े लोगों को सीख लेने की जरूरत है।

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भी साधा निशाना

जवाहर लाल महथा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की बात से सीख लेने के बजाय उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने इसे भाजपा की मानसिकता बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह के हथकंडों से डरने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे मामलों का विरोध करती रहेगी और जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!