City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडधनबादबोकारो

धनबाद-बोकारो को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 380 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण

धनबाद में आधारभूत संरचना को मिला नया आयाम: पुल, ओवरब्रिज और सड़क चौड़ीकरण परियोजनाओं को मिली मंजूरी

धनबाद: धनबाद संसदीय क्षेत्र को आज बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। सांसद श्री ढुल्लू महतो की मांग पर धनबाद और बोकारो जिलों को जोड़ने वाली तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आज रांची में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने विधिवत शुरुआत की।

इनमें भौरा-मानपुर के बीच दामोदर नदी पर हाईलेवल पुल, भौरा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (दोनों परियोजनाओं की अनुमानित लागत करीब ₹285 करोड़) और मुर्गातल से मानपुर तक टू-लेन पेव्ड शोल्डर सड़क चौड़ीकरण कार्य (लगभग ₹95 करोड़) शामिल हैं।

श्री गडकरी ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन के तहत झारखंड के प्रत्येक क्षेत्र में आधुनिक और सशक्त आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

आमजन को होगा सीधा लाभ

इन परियोजनाओं के पूरा होने से आवागमन में सुविधा, ट्रैफिक जाम से राहत, तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। विशेषकर औद्योगिक नगरी धनबाद और बोकारो के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सांसद ढुल्लू महतो ने जताया आभार

इस मौके पर सांसद श्री ढुल्लू महतो ने कहा, “यह परियोजनाएं क्षेत्र के लाखों लोगों की लंबे समय से की जा रही मांग थी। इनके पूरा होने से धनबाद का भविष्य उज्ज्वल होगा। मैं क्षेत्रवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करता हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!