City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
YouTube News Videos & Live Updates
f
Facebook Latest News & Updates
बिहार

कुएं में मिला ICICI लोम्बार्ड मैनेजर का शव, पटना में सनसनी

बेउर थाना क्षेत्र में मिली लापता अभिषेक वरुण की लाश, पुलिस जांच में जुटी


पटना के बेउर थाना क्षेत्र में कुएं से मिला ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर का शव

पटना: राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ICICI लोम्बार्ड में कार्यरत मैनेजर अभिषेक वरुण की डेड बॉडी एक खेत के कुएं से बरामद हुई है। अभिषेक बीते कुछ दिनों से लापता थे, और अब उनका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।

चप्पल और स्कूटी से हुई पहचान

पुलिस को मौके से अभिषेक की स्कूटी और उनकी चप्पलें भी बरामद हुई हैं, जिससे उनकी पहचान की पुष्टि हुई। अभिषेक पटना के कंकड़बाग स्थित ICICI लोम्बार्ड शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

सीसीटीवी फुटेज में अकेले जाते दिखे

पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें अभिषेक रात 10:48 बजे अकेले स्कूटी पर जाते नजर आ रहे हैं। यह फुटेज उसी रात का है जब वे अंतिम बार संपर्क में आए थे।

पत्नी को किया था अंतिम कॉल

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिषेक रविवार रात रामकृष्ण नगर इलाके में एक पार्टी में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शामिल हुए थे। परिवार घर लौट गया था, लेकिन अभिषेक वहीं रुक गए। रात करीब 1 बजे उन्होंने पत्नी को फोन कर कहा था कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद से उनका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गए।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का लग रहा है, लेकिन हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!