City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो एयरपोर्ट पर फिर उठी आवाज, धर्मवीर सिंह बोले – “बीरबल की खिचड़ी बन गया है प्रोजेक्ट”

जनजागरूकता अभियान में एयरपोर्ट संचालन की मांग तेज, 100 करोड़ खर्च के बाद भी अधर में परियोजना

बोकारो: बोकारो हवाईअड्डा के संचालन में हो रही देरी को लेकर अब जनआवाज तेज होती जा रही है। राष्ट्र भक्त समाज की ओर से जनजागरूकता अभियान चलाकर एयरपोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग उठाई गई।

अभियान का नेतृत्व करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बोकारो हवाईअड्डा अब बीरबल की खिचड़ी बन गया है”। उन्होंने सवाल उठाया कि जब केंद्र और राज्य सरकार समेत सभी संबंधित पक्ष एयरपोर्ट संचालन के पक्ष में हैं, तो फिर यह परियोजना अब तक अधर में क्यों लटकी हुई है।

सेक्टर-5 स्थित लाइब्रेरी मैदान में आयोजित जनजागरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बोकारो एयरपोर्ट शहर के समग्र विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आर्थिक प्रगति के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, जो जनता के टैक्स का पैसा है।

धर्मवीर सिंह ने बोकारो की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों को पत्र, ईमेल और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज पहुंचाएं।

उन्होंने दावा किया कि एयरपोर्ट शुरू होने से बोकारो ही नहीं, बल्कि आसपास के 100 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में बोकारो एयरपोर्ट को जल्द चालू करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!