City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
क्राइमरांची

रांची में ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; चांदी की चेन समेत सामान बरामद

नामकुम के सदाबहार चौक स्थित ज्वेलरी दुकान में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चांदी की चेन, गोल्ड पॉलिश चेन, अंगूठियां, सोने की नथिया, मोबाइल और डायरी बरामद की गई है।

नामकुम के सदाबहार चौक स्थित ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मोबाइल और नकदी भी बरामद

रांची | 7 सितंबर 2026

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान से चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का मोबाइल, चांदी और सोने के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार सदाबहार चौक, नामकुम स्थित ज्वेलर्स दुकान से 4 सितंबर 2026 की सुबह चोरी की घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार दुकान से एक मोबाइल फोन, हिसाब-किताब वाली तीन डायरी, करीब 100 ग्राम वजन की चांदी की चेन, करीब 35 ग्राम की गोल्ड पॉलिश चेन, दो चांदी की अंगूठियां, करीब आधा ग्राम सोने की नथिया, करीब 3 ग्राम सोने की अंगूठी और करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी किए गए थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने बनाई विशेष टीम

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक, ग्रामीण रांची के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी गए सामान में से एक मोबाइल फोन, तीन हिसाब लिखी डायरी, करीब 100 ग्राम चांदी की चेन, करीब 35 ग्राम गोल्ड पॉलिश की चेन, दो चांदी की अंगूठियां और आधा ग्राम सोने की नथिया बरामद की।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

  1. अशोक लोहरा, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता स्व. संजय लोहरा, नामकुम, रांची।
  2. क्षितिज कच्छप, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता स्व. सुधीर कच्छप, कुरसई कॉलोनी, थाना डोरंडा, रांची।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी अशोक लोहरा का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है।

चोरी का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्न सामान बरामद किया है—

  • एक OPPO कंपनी का मोबाइल
  • हिसाब लिखी तीन डायरी
  • करीब 100 ग्राम चांदी की चेन
  • करीब 35 ग्राम गोल्ड पॉलिश की चेन
  • दो चांदी की अंगूठियां
  • करीब आधा ग्राम सोने की नथिया

पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

इन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई

छापेमारी टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पाण्डेय, नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह, पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार दास, प्रवीण कुमार, उज्ज्वल कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विपुल चन्द्र मंडल और नामकुम थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!