City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

Bokaro News: SIR-2026 की रोज होगी मॉनिटरिंग, उत्कृष्ट BLO और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स होंगे सम्मानित |

उपायुक्त अजय नाथ झा ने SIR-2026 अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, हर शाम 7:30 बजे होगी प्रगति की समीक्षा।

बोकारो | 30 जून 2026

बोकारो में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू कर दी है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने निर्देश दिया है कि अभियान की प्रगति की प्रतिदिन शाम 7:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को सम्मानित किया जाएगा।


SIR-2026 अभियान की होगी प्रतिदिन समीक्षा

गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) श्री अजय नाथ झा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान की मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, यूआईडी परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रतिदिन शाम 7:30 बजे वीडियो संवाद के माध्यम से अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में गणना प्रपत्रों की प्राप्ति, जमा प्रपत्रों की संख्या, डिजिटाइजेशन की स्थिति, ईआरओ एवं एईआरओ के बूथ भ्रमण और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रखंड स्तर पर भी होगी कड़ी निगरानी

उपायुक्त ने सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें और प्रतिदिन प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

भ्रामक खबरों और नेगेटिव पोस्ट पर रहेगी नजर

बैठक में मीडिया मॉनिटरिंग टीम को निर्देश दिया गया कि SIR-2026 से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट और विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक या गलत खबरों पर लगातार नजर रखी जाए। साथ ही जागरूकता अभियान से जुड़ी पोस्ट और प्रचार गतिविधियों का भी नियमित मूल्यांकन किया जाएगा।

श्रेष्ठ कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

उपायुक्त ने कहा कि अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित मूल्यांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!