City Hulchul News
हर जरूरी खबर की जानकारी सबसे पहले पाएं
🔔
News Notifications नई खबर की सूचना सीधे पाएं
✓
WhatsApp Channel सीधे मोबाइल पर खबरें पाएं
›
▶
YouTube News Videos & Live Updates
›
f
Facebook Latest News & Updates
›
झारखंडबोकारो

बोकारो में ऐतिहासिक श्रीरामकथा महोत्सव के सहयोगियों को किया गया सम्मानित

बोकारो में ऐतिहासिक श्रीरामकथा महोत्सव के सहयोगियों को किया गया सम्मानित
राजनजी महाराज की श्रीरामकथा बनी आध्यात्मिक चेतना का मील का पत्थर – अंकित सिंह

बोकारो। श्री रामकथा आयोजन ट्रस्ट, बोकारो के तत्वावधान में 27 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित नौदिवसीय श्री रामकथा महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को मंगलवार शाम एक समारोह में सम्मानित किया गया। नया मोड़ स्थित वेस्ट इन में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों को सम्मानित कर आभार जताया गया।

इस अवसर पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन, ट्रैफिक डीएसपी विद्या शंकर, सेक्टर 4 थाना प्रभारी संजय कुमार, महिला थाना प्रभारी संगीता कुमारी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को ट्रस्ट की ओर से विशेष सम्मान प्रदान किया गया। रांची से पधारे आयोजनकर्ता प्रेमचंद जी को उनके कुशल नेतृत्व के लिए तलवार एवं साफा भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया।

ऑनलाइन माध्यम से जुड़े विश्वप्रसिद्ध रामकथावाचक श्री राजनजी महाराज ने सभी आयोजनकर्ताओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि इसी भाव से राम नाम की गंगा बहती रहे। आयोजन समिति की ओर से अंकित सिंह, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र चौबे, ऋषभ राय, अभय ओझा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

युवा समाजसेवी अंकित सिंह ने बताया कि यह सम्मान समारोह पहले आयोजन के समापन पर ही प्रस्तावित था, लेकिन विस्थापित आंदोलन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। रामकथा महोत्सव के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन बोकारो के धार्मिक इतिहास में एक अविस्मरणीय अध्याय बन गया।

City Hulchul Official

City Hulchul News की टीम बोकारो, झारखंड और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!